फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: कार्बेट टाइगर रिजर्व में भी बर्ड फ्लू को लेकर सतर्कता, नैनीताल-दून चिड़ियाघर में एहतियातन कदम

Fri, 16 May 2025 10:54 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू से बाघिन की मौत के बाद वन विभाग भी अलर्ट हो गया है। नैनीताल चिड़ियाघर के कर्मियों को अलर्ट किया गया है, इसके अलावा वन्यजीवों का परीक्षण किया गया है
विज्ञापन
बर्ड फ्लू (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्बेट टाइगर रिजर्व में भी बर्ड फ्लू को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। कार्बेट प्रबंधन ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। कार्बेट टाइगर रिजर्व में 260 बाघ समेत शेड्यूल वन के काफी वन्यजीव हैं। ढेला में रेस्क्यू सेंटर भी है, यहां पर प्रदेश में रेस्क्यू किए गए बाघ, तेंदुओं को रखा जाता है।

विज्ञापन




यूपी में बर्ड फ्लू से बाघिन की मौत का मामला सामने आने के बाद नैनीताल चिड़ियाघर, दून चिड़ियाघर प्रबंधन ने एहतियातन कदम उठाए हैं। निदेशक साकेत बडोला कहते हैं बर्ड फ्लू का कोई प्रकरण नहीं मिला है पर सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। रेस्क्यू सेंटर में वन्यजीवों के करीब जाने वाले वन कर्मियों को पीपी किट पहनने को निर्देश दिया गया है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: नियम कर दिए सख्त पर फिर भी शराब विक्रेताओं की मनमानी जारी, विशेष जांच दल की रिपोर्ट में खुलासा

परिसर में संक्रमण नहीं पहुंचे, इसके लिए भी प्रबंधन किए गए हैं। वन्यजीवों को दिए जाने वाले भोजन में सावधानी बरतने को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं। सीटीआर में कोई भी वन्यजीव बीमार जैसा दिखता है, तो उसकी भी सूचना उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें