कालाढूंगी के नयागांव स्थित कार्बेट फॉल एक जुलाई से सैलानियों के लिए बंद कर दिया जाएगा। वन विभाग पूर्व की बरसातों में हो चुकी कई जनहानियों के चलते मानसून आते ही फॉल को बंद कर देता है।
रामनगर वन प्रभाग के कालाढूंगी रेंज में स्थित कार्बेट फॉल में हर वर्ष सैकड़ों की तादाद में सैलानी पहुंचते हैं। रेंज के रेंजर एके ग्वासाकोटी ने बताया कि 30 जून की शाम से फॉल में पर्यटन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित हो जाएगा।