फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने बदली करवट, बारिश ने किया कूल-कूल

Fri, 22 Apr 2016 07:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बारिश - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
उत्तराखंड में शुक्रवार को मौसम ने करवट बदल ली। प्रदेश के कई हिस्सों में दिन में बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। राजधानी में भी बारिश होने और हवाएं चलने की वजह से तापमान में एक डिग्री से ऊपर की गिरावट आ गई। शनिवार को भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेशभर में शुक्रवार को पश्चिम विक्षोभ का असर नजर आया। पर्वतीय क्षेत्रों के अलावा मैदानी इलाकों में भी बादल छाए रहे। दोपहर बाद राजधानी सहित कई क्षेत्रों में कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई।

शनिवार को भी हल्की बारिश के आसार
करीब 11 किलोमीटर प्रतिघंटा रफ्तार से हवाएं चलने की वजह से शाम तक तापमान में काफी गिरावट आ गई। दिन का अधिकतम तापमान भी बदले मौसम की वजह से एक डिग्री से ज्यादा गिर गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री था जो कि शुक्रवार को घटकर 35.4 डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ में हल्की बारिश के आसार जताए हैं। राजधानी में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश की भी संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें