फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारों की गिरफ्तारी के बाद ओपीडी में लौटे डॉक्टर

Fri, 22 Apr 2016 07:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
डॉक्टर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जसपुर के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर एसके सिंह के हत्यारों की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश के सरकारी डॉक्टर काम पर लौट आए हैं। इस फैसले से प्रदेश के लाखों मरीजों ने राहत की सांस ली है। उधर डॉक्टरों ने शासन से भविष्य में चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।
विज्ञापन


जसपुर (ऊधमसिंह नगर) में 20 अप्रैल को डॉ. एसके सिंह को सरकारी अस्पताल की ओपीडी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात के खिलाफ प्रदेश के सरकारी डाक्टरों ने कार्य बहिष्कार कर दिया था। 

दो दिन से डाक्टर डॉ. सिंह के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। डॉक्टरों का कहना था कि जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती वे काम पर नहीं लौटेंगे। इसे लेकर पूरे प्रदेश में खासकर गरीब मरीजों को इलाज नहीं मिलने से मुसीबत का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन


डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग
शुक्रवार सुबह प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संघ (पीएमएचएस) के पदाधिकारियों की पूरे मसले पर बैठक हुई। इसमें हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में अगली रणनीति पर विचार विमर्श हुआ। शाम को एक प्रतिनिधिमंडल की शासन से वार्ता हुई।

इस बीच जसपुर से खबर आई कि ऊधमसिंह नगर पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीएमएचएस के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. एसके गोस्वामी ने बताया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी होने पर प्रदेश के डॉक्टर काम पर वापस लौट आए हैं। साथ ही बताया कि शासन से मांग की गई है कि भविष्य में डॉक्टरों के साथ इस तरह की अप्रिय घटना न हों, इसके लिए उचित कदम उठाए जाएं। साथ ही डाक्टरों की सुरक्षा के लिए ठोस कानून बनाने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें