फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जनसंपर्क से पार्टी की विचारधारा, सरकार की योजनाएं समाज में पहुंचाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज धर्मपुर विधानसभा के विभिन्न मंडलों के शक्ति केंद्रों की बैठक में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क से पार्टी की विचारधारा, सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं।
विज्ञापन


उन्होंने केदारनगर मंडल के केदारपुर एवं बंजारावाला क्षेत्र, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के वार्ड 74 ब्रह्मपुरी, वार्ड 75 लोहियानगर एवं वार्ड 76 निरंजनपुर, धर्मपुर नगर मंडल व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के वार्ड 79 भारूवाला ग्रांट, वार्ड 86 सेवलाकलां, वार्ड 87 पित्थुवाला, वार्ड 88 मेहूंवाला, वार्ड 89 हरभजवाला एवं वार्ड 90 मोहब्बेवाला में आयोजित बैठकों में सहभागिता कर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

बैठकों के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनकेंद्रित बनाने, शक्ति केंद्रों को मजबूत करने, संगठनात्मक गतिविधियों को गति प्रदान करने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं कार्ययोजना को लेकर विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। संगठन की मजबूती एवं जनसंपर्क के माध्यम से ही पार्टी की विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में लगाए गए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास के एक काले अध्याय के रूप में सदैव याद रखा जाएगा। आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों का दमन किया गया। अनेक लोकतंत्र सेनानियों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करते हुए यातनाएं सहन कीं। ऐसे सभी लोकतंत्र सेनानियों का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। बैठक से पूर्व भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें