फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाकारा ठेकेदारों ने 'पानी' पर फेर दिया पानी

Sat, 04 Jan 2014 01:57 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेयजल लाइनों की वजह से दिक्कत झेल रहे लोगों को एडीबी का काम शुरू होने से राहत तो मिली थी लेकिन नाकारा ठेकदारों ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन


ठेकेदारों की लापरवाही का आलम यह है कि दो ठेके निरस्त तक कर दिए गए और एक ठेकेदार को वार्निंग दी गई है।

चालीस साल पुरानी लाइनें
शहर में पेयजल लाइनों का जाल करीब चालीस साल पुराना है। आए दिन कहीं न कहीं लाइन लीकेज होती है। कई बार सीवर लाइन की गंदगी भी टोटियों से घरों में पहुंच जाती है।

लोगों को इन दिक्कतों से राहत पहुंचाने के लिए एडीबी योजना के तहत नई पाइप लाइन डालने का काम शुरू हुआ था। कुछ दिन तो काम में तेजी दिखी लेकिन अब इसकी रफ्तार थम गई है।
विज्ञापन


अभी तक कनेक्शन नहीं
कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां शुरुआत में लाइनें तो बिछा दी गईं लेकिन अब तक लोगों के कनेक्शन नहीं किए गए हैं। इसके चलते लोगों को नई लाइनों का फायदा नहीं मिल पा रहा है। कुछ जगह ऐसी हैं जहां ट्यूबवेल लगाए गए हैं लेकिन ये भी टैंक से जुड़े नहीं हैं।

इसके अलावा कई इलाकों में स्वीकृति के बावजूद काम ही शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में गलती भले ही ठेकेदारों की हो लेकिन भुगतना जनता को ही पड़ रहा है।

नहीं मिल रही राहत
विधायक राजकुमार ने बताया कि लगातार एडीबी का कार्य देखने वाले अधिकारियों से वार्ता की जा रही है। इसके बावजूद लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।

डालनवाला क्षेत्र में पानी की लाइन डाले जाने के बावजूद अब तक लोगों को इसका फायदा नहीं मिल पा रहा है। इस सिलसिले में जल्द ही बैठक बुलाई गई है।

यहां लाइन बिछी पर नहीं मिल रहा पानी
बलबीर रोड, मॉडल कॉलोनी, शिवाजी मार्ग, पार्क रोड, राजपुर रोड, चंदर रोड, कर्जन रोड, तेग बहादुर रोड, सकुर्लर रोड, निम्मी रोड, चंदरनगर, रेसकोर्स आंशिक हिस्सा

डेढ़ साल से लगा है ट्यूबवेल
संजय कॉलोनी और बलबीर रोड पर डेढ़ सालों से ट्यूबवेल लगा है लेकिन अब तक लोगों को पानी नहीं मिल पाया है।

रोड का काम भी अटका
एमकेपी रोड पर स्वीकृति के बावजूद लाइन नहीं बिछाई जा रही है। इसके चलते यहां रोड बनाए जाने का काम भी अटका पड़ा है।

ठेकेदारों को कर रहे टाइट
एडीबी योजना के कार्यक्रम निदेशक पीएस जनपांगी ने बताया कि जिन ठेकेदारों को ठेका दिया गया वे सही ढंग से काम नहीं कर रहे हैं। यही वजह है कि हाल ही में दो ठेके दोबारा दिए गए हैं।

एक कांट्रैक्टर अब भी लगातार ढिलाई बरत रहा है। उस पर नजर रखी जा रही है। काम में ढिलाई पर उसका ठेका निरस्त कर दिया जाएगा। उसकी जमानत राशि भी जब्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें