गुरुद्वारा साहिब में बनकर तैयार हुए हाईटेक शौचालय का नगर पालिका अध्यक्ष नीरू देवी ने निरीक्षण किया। उन्होंने शौचालय की सभी व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों से भी बात की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग को लाभ पंहुचाने का काम कर रही है।
हरबर्टपुर के गुुरुद्वारे में बनकर तैयार हुए हाईटेक शौचालय में पुरुष व महिलाओं के लिए शौचालय के साथ स्नान कक्षों का भी निर्माण कराया गया है। इसके लिए अल्पसंख्यक विभाग ने 48 लाख का बजट दिया था। पालिका अध्यक्ष नीरू देवी ने शौचालय का निरीक्षण करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार व क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान के प्रयासों से गुरुद्वारा में निर्माण संभव हो सका है। क्षेत्र की विकास योजनाओं व समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेगा।