फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नमामि गंगे की 138 परियोजनाओं का निर्माण पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
-राज्यसभा में सांसद नरेश बंसल के सवाल का मंत्री राजभूषण चौधरी ने दिया जवाब
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। नमामि गंगे अभियान के तहत 138 परियोजनाओं का निर्माण पूरा हो चुका है। कुल 218 परियोजनाएं बनाई जानी हैं। राज्यसभा में सांसद नरेश बंसल के सवाल के जवाब में केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री राजभूषण चौधरी ने बताया कि गंगा की सफाई के लिए बड़े पैमाने पर काम हो रहा है।
विज्ञापन


मंत्री चौधरी ने बताया कि जल शक्ति अभियान के तहत दो करोड़ से ज्यादा रिचार्ज सेक्टर बनाए गए हैं। जल संचयन-जन भागीदारी के तहत लगभग 40 लाख से ज्यादा वाटर स्ट्रक्चर बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने जल संचय-जन भागीदारी के द्वारा का जो नारा दिया है, उसका असर नजर आया है। नमामि गंगे परियोजना के तहत गंगा की सफाई के लिए अब तक एसटीपी के कुल 35,698 करोड़ की 218 परियोजनाएं शुरू की गई हैं। जिनके माध्यम से लगभग 6,610 एमएलडी क्षमता के एसटीपी प्लांट निर्माण या पुनर्वास और 5,238 किमी लंबा सीवरेज नेटवर्क बिछाने का कार्य किया गया है। जिनमें से 138 परियोजनाएं 3977 एमएलडी पूर्ण की जा चुकी हें। 4571 किमी लंबा सीवरेज नेटवर्क भी पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें