फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: देहरादून में तैनात कांस्टेबल का फ्लाईओवर पर शव मिला, विधानसभा सत्र में ड्यूटी के लिए थे निकले

Mon, 26 Aug 2024 09:09 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

कांस्टेबल 18 अगस्त को गैरसैंण हुए विधानसभा सत्र में ड्यूटी के लिए गया था। मगर वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। रविवार देर रात सप्तऋषि फ्लाईओवर पर कांस्टेबल का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। 
विज्ञापन
फ्लाईओवर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर कोतवाली क्षेत्र में सप्तऋषि फ्लाईओवर पर संदिग्ध हालात में देहरादून में तैनात आरक्षी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत की वजह साफ हो पाएगी। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, देहरादून में तैनात कांस्टेबल कैलाश भट्ट 18 अगस्त को गैरसैंण हुए विधानसभा सत्र में ड्यूटी के लिए गया था। मगर वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। इसको लेकर कांस्टबेल की गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी। 
रविवार की देर रात सप्तऋषि फ्लाईओवर पर कांस्टेबल का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। पास में ही उसकी कार भी खड़ी थी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: विपक्ष के वार पर सीएम धामी बोले, गैरसैंण में 10 दिन का विस सत्र कराकर देंगे जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी के अंदर वर्दी और अन्य सामान था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें