फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर कनेक्शन फॉर्म भराएगा ऊर्जा निगम

Sat, 15 Aug 2015 10:05 AM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक ने शुक्रवार शाम आराघर विद्युत गृह पर ‘चलो कंज्यूमर की ओर’ योजना का औपचारिक उद्घाटन किया। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में देहरादून के नगरीय विद्युत वितरण खंड (केंद्रीय) से जुड़े क्षेत्र के लिए 15 अगस्त से यह योजना विधिवत शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम के एमडी एसएस यादव ने बताया कि योजना के तहत उपभोक्ता घरेलू श्रेणी का विद्युत कनेक्शन लेने के लिए ऊर्जा निगम के फोन नंबर पर कॉल करेगा।

निगम का प्रतिनिधि आवेदक के बताए पते पर पहुंचकर फार्म भराएगा और जरूरी दस्तावेज भी जमा करेगा। आवेदक की सुविधा के अनुसार, परिसर का निरीक्षण कर आख्या सही पाई गर्ह तो एसएमएस से धनराशि जमा कराने के लिए आवेदक को सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन


यहां करें कॉल
नगरीय विद्युत वितरण खंड (केंद्रीय) से जुड़े नए उपभोक्ता 0135-6553336 पर कॉल करें

निगम प्रतिनिधि को दें ये दस्तावेज
-आवेदक द्वारा हस्ताक्षरित फोटो पहचान पत्र
-दो पासपोर्ट साइज फोटो
-जिस परिसर में कनेक्शन लिया जाना है, उसके स्वामित्व के सत्यापित दस्तावेज
-वर्तमान पते से संबंधित दस्तावेज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें