फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कांग्रेस का भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस भ्रष्टाचार के खिलाफ मंगलवार से प्रदेशव्यापी हस्ताक्षर अभियान शुरू करेगी। इस अभियान को 10 से 30 नवंबर तक चलाया गया। 23 नवंबर को कांग्रेस हस्ताक्षर युक्त बैनर को राज्यपाल को सौंपेगी।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, भाजपा सरकार में लगातार भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन आज तक इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। पार्टी हाईकमान के दिशानिर्देश पर कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। सभी जिला, ब्लाॅक व महानगर मुख्यालयों में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यक्रम होंगे। अभियान के तहत 23 नवंबर को प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा की मौजूदगी में कांग्रेस लोकभवन तक पदयात्रा निकाल कर राज्यपाल को हस्ताक्षर युक्त बैनर सौंपे कर मांग करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें