देहरादून। प्रदेश में भैयादूज पर 11 नवंबर को सरकारी छुट्टी का फर्जी आदेश सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इस पर कार्रवाई करने के लिए सचिव ने महानिदेशक सूचना को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
दरअसल, सोशल मीडिया में सोमवार को एक पत्र वायरल हुआ। इस पत्र में बताया गया कि 11 नवंबर को भैयादूज के मौके पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जैसे ही यह पत्र सरकार तक पहुंचा तो शासन हरकत में आ गया। सचिव सामान्य प्रशासन राजेंद्र कुमार ने इस संबंध में विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने महानिदेशक सूचना को भेजे पत्र में कहा है कि 19 अक्तूबर के महानवमी के अवकाश का आदेश सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 17 अक्तूबर को जारी किया गया था। उसी आदेश की कूटरचना करके उस पर 11 नवंबर 2026 लिखकर भैयादूज के नाम से प्रसारित किया जा रहा है। इस दिन के लिए अवकाश का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।