भारतीय सीमा पर तैनात सैनिकों के साथ पाकिस्तान की बर्बरता के विरोध में मंगलवार को चमोली जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने की मांग उठाई है।
मंगलवार को सुबह 11 बजे समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता नगर के मुख्य चौराहे पर इकट्ठा हुए। यहां नारेबाजी कर पाकिस्तान का पुतला फूंका गया।
पार्टी जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से बार-बार नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जा रहा है। कहा कि पाकिस्तान की इस हरकत से समूचा देश गुस्से में है।