फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच भूमि घोटाले में अब एक नायब तहसीलदार आया सामने

Tue, 02 May 2017 03:34 PM IST
भास्कर पोखरियाल/ अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
arresting
विज्ञापन
एनएच मुआवजा घोटाले की जिला प्रशासन स्तर की पड़ताल में एक नायब तहसीलदार के स्तर से ही मुआवजे की फाइलें बैकडेट में पास करने का मामला सामने आया है। इस नायब तहसीलदार ने 11 बड़ी फाइलों में अपने आला अफसरों के साथ मिलकर हेरफेर की है। वह अब नैनीताल जिले में कार्यरत है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक आरोपित नायब तहसीलदार का मूल पद रजिस्ट्रार कानूनगो है। जिला प्रशासन की अंदरूनी जांच में यह मामला अब सामने आने लगा है। यह नायब तहसीलदार सितारगंज, गदरपुर तहसील में भी रह चुका है। इसके बाद वर्ष 2015-16 में नायब तहसीलदार को विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी कार्यालय ऊधमसिंह नगर में तैनात किया गया।

इस नायब तहसीलदार को सितारगंज, गदरपुर तहसील क्षेत्रों की पूरी जानकारी थी, इसलिए करोड़ों रुपये के मुआवजे की 11 फाइलों को बैकडेट में पास करके मोटी रकम ली गई। इनमें सात फाइलें सितारगंज, चार फाइलें गदरपुर तहसील क्षेत्र की थीं। डीएम नीरज खैरवाल का कहना है कि इस तरह के नए मामले भी सामने निकल कर आ रहे हैं।
विज्ञापन

 
दूसरी ओर, एनएच-74 के भूमि मुआवजा घोटाले में एक पीसीएस अधिकारी पर आकाओं की मेहरबानी भी बरकरार बताई जा रही है। इस अधिकारी के एसडीएम कार्यकाल में गदरपुर, बाजपुर क्षेत्र में सबसे ज्यादा घोटाले के मामले सामने आए हैं।

एक मंत्री के करीबी होने के कारण उस पर कार्रवाई नहीं हो सकी है। सूत्रों का कहना है कि जिला प्रशासन की आंतरिक जांच में अगर मामला स्पष्ट पाया गया तो उस पीसीएस अधिकारी का नपना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें