रवि बहादुर व नितिन तेश्वर ने कहा कि भाजपा के नेता अपनी मानसिक स्थिति खो बैठे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अनर्गल टीका टिप्पणी पर सुब्रह्मण्यम स्वामी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। पार्षद इसरार सलमानी, जफर अब्बासी, सद्दीक गाड़ा व अरशद ख्वाजा ने कहा कि भाजपा के नेता लगातार सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं। देश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। सुब्रह्मण्यम स्वामी के खिलाफ टीका टिप्पणी करने पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
वहीं, देहरादून में भी भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी पर राहुल गांधी के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी का आरोप लगाते हुए युवा कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को डालनवाला थाने में तहरीर दी। कांग्रेसियों का कहना है कि स्वामी को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। बाद में कार्यकर्ताओं ने एस्लेहॉल चौक पर स्वामी का पुतला भी फूंका।
युवा कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष विक्रम रावत और प्रदेश मीडिया संयोजक विकास नेगी के नेतृत्व में सोमवार दोपहर डालनवाला थाने पहुंचे और सुब्रह्मण्यम स्वामी के खिलाफ तहरीर दी। विक्रम रावत का कहना है कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ स्वामी की टिप्पणी केवल सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का प्रयासभर है। विकास नेगी ने कहा कि सुब्रह्मण्यम स्वामी लंबे समय से सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं, लेकिन आज तक एक भी आरोप साबित नहीं कर पाए हैं।
ऐसे बयानों से स्वामी केवल खुद को सुर्खियों में बनाए रखने और कांग्रेसी नेताओं की छवि खराब करते हैं। इसके बाद कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में एकत्र हुए और स्वामी के खिलाफ नारेबाजी की और एस्लेहॉल चौक पर स्वामी का पुतला भी फूंका। पुतला फूंकने वालों में रितेश क्षेत्री, रॉबिन त्यागी, सुमित खन्ना, विनीत प्रसाद भट्ट, नित्यानंद कोठियाल, प्रकाश नेगी, अजय रावत, हिमांशु रावत, उज्जवल सेमवाल समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।