फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांगा इस्तीफा, फूंका गृह मंत्री का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
- डॉ. भीमराव आंबेडकर के अपमान का लगाया आरोप
विज्ञापन


फोटो...


संवाद न्यूज एजेंसी
सेलाकुई। डॉ. भीमराव आंबेडकर पर दिए गए गृह मंत्री अमित शाह के बयान से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेलाकुई बाजार में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी करने के साथ उनका पुतला भी जलाया।
नगर पंचायत सेलाकुई के शिवमंदिर से लेकर शहीद सत्येंद्र चौक तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित पंवार ने कहा कि देश के गृह मंत्री ने देश के महापुरूष डॉ. भीमराव आंबेडकर के सम्मान को खंडित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि संसद में कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल बाबा साहिब के अपमान पर गृहमंत्री का इस्तीफा मांग रहे हैं, लेकिन भाजपा के सांसद धक्का-मुक्की कर संसद भवन का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे है। कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ किए गए दुर्वव्यवहार को पार्टी कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने गृह मंत्री से देश से माफी मांगने व इस्तीफा देने की मांग करते हुए पुतला भी जलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में अशोक नेगी, हरीश बिष्ट, अरविंद शाह, अखिलेश गुप्ता, जेएस धीमान, चरण सिंह कोटियाल, सुरेंद्र धीमान, नसीम, तालीम, अरशद खान, अनीस अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें