साहिया। ब्लॉक क्षेत्र के मिनी स्टेडियम पजिटीलानी में 24 दिसंबर को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 21 विभागों के अधिकारी लोगों की जन समस्याओं को सुनकर उसका निस्तारण करेंगे। खंड विकास अधिकारी कालसी जगत सिंह ने बताया कि शिविर में वन विभाग, लोनिवि साहिया, पीएमएसवाई, समाज कल्याण, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, विद्युत विभाग, लघु सिंचाई, सिंचाई विभाग, पेयजल निगम, जल संस्थान समेत 21 विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। बताया कि जिसके लिए जिलाधिकारी के दिशा-निर्देश पर सभी विभागों को पत्राचार किया जा चुका है। उन्होंने लोगों से बहुउद्देशीय शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। संवाद