नाथूराम गोडसे पर विवादित बयान देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहाड़ी गली चौक में सांसद प्रज्ञा ठाकुर का पुतला फूंका। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद प्रज्ञा ठाकुर के देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
सुबह 11 बजे पार्टी कार्यकर्ता शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में तिलक भवन में एकत्रित हुए। जहां से उन्होंने पहाड़ी गली चौक तक जुलूस निकाला। सांसद के पुतल को आगे के हवाले करने के बाद नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया। शहर अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। महात्मा गांधी की हत्या करने वालों को पार्टी के नेता देश भक्त बता रहे हैं। कहा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने राष्ट्रपिता का अपमान किया है। कांग्रेस प्रवक्ता विकास शर्मा ने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि गोडसे की विचारधारा के लोग आज हिंदुस्तान की संसद में विराजमान है। सांसद के बयान का कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है। उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। पुतला फुंकने वालों में संजय जैन, विपुल जैन, देवानंद पासी, राजेश वर्मा, राजेश बबलू, हरिओम कोहली, अनुपम कपिल, प्रशांत शर्मा, जमशेद अहमद, मुनीर अहमद, राजीव शर्मा, रोहित गुप्ता, संजीव चौहान, बेलीराम ठाकुर, यासीन मिर्जा, रेखा रमोला, वीना मलिक, साबिर, भुवन पंत, साजिद, अश्वनी, बलजीत सिंह ,गुल नवाज ,वीरेंद्र, देवेंद्र कौशिक, फहीम अंसारी, सलमान, गुरविंदर सिंह पम्मी, भूपेश उपाध्याय, फुरकान अहमद, मनीष सैनी, अभिषेक इलियास आदि शामिल रहे।