गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज (कैंट) में खेल महाकुंभ के न्याय पंचायत स्तर की अंडर-12 फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें ग्रास रूट स्पोर्ट्स फाउंडेशन (जीएसएफ) विजयी रहा।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जीएसएफ और आर्मी रेड के बीच खेला गया, जिसमें जीएसएफ ने 1-0 स्कोर से मैच जीता। विजेता जीएसएफ ने ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। इसके अलावा बालक-बालिका वर्ग में बॉल थ्रो के मुकाबले भी हुए। बालक वर्ग में आर्यन, ऋषभ, शौर्य व बालिका वर्ग में सुरभि, सलोनी, काजल क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को मुख्य अतिथि स्कूल के प्रिंसिपल जेपी जगूड़ी ने पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर प्रतियोगिता के सह संयोजक नवीन चंद्र मिश्र व कई अन्य उपस्थित रहे।