कांग्रेस नेताओं ने साइकिल से तौबा कर ली है। महंगाई के विरोध में पार्टी ने राजधानी देहरादून में साइकिल रैली निकालने का एलान किया था, लेकिन पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने साइकिल चलाने से इंकार कर दिया।
हालांकि, रैली के संयोजक और पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना का कहना है कि पर्याप्त संख्या में साइकिल उपलब्ध न होने की वजह से अब 29 जनवरी को मोटर साइकिल रैली निकाली जाएगी। उनकी मानें तो महिला कार्यकर्ता स्कूटी के साथ रैली में शामिल होंगी।
मजेदार बात यह है कि बेतहाशा बढ़ती महंगाई को प्रकट करने के लिए पार्टी ने रणनीतिक तरीके से साइकिल रैली का कार्यक्रम बनाया था। पार्टी जनता के मध्य यह संदेश देना चाहती है कि पेट्रोल की कीमतें इस कदर बढ़ चुकी हैं कि नौबत अब साइकिल चलाने की आ गई है।