फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया और हरीश रावत की 'जुगलबंदी' मोदी को देगी मात

Mon, 10 Feb 2014 09:13 AM IST
अनूप वाजपेयी/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड प्रदेश की महिलाओं से सीधे रूबरू होने के लिए कांग्रेस देहरादून में बड़ी महिला स्पेशल रैली करने जा रही है।
विज्ञापन


पढ़ें, 'चाय बेचने वाला भारत का बेटा ही बनेगा प्रधानमंत्री'

फरवरी के आखिर में होने वाली इस रैली को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सम्बोधित करेंगी। महिला स्पेशल रैली के पीछे भी मुख्यमंत्री हरीश रावत का दिमाग काम कर रहा है।

पढ़ें, 11 फरवरी से कस जाएगी हरीश रावत पर 'लगाम'

दिसम्बर में हुई मोदी की रैली का तोड़ उससे अधिक महिलाओं को जुटाकर निकाला जा रहा है। दरअसल नरेन्द्र मोदी की रैली के एक महीने पहले 15 नवंबर को कांग्रेस देहरादून में एक रैली करना चाहती थी।
विज्ञापन


पढ़ें, पूनम को अपनों ने ही बना दिया 'गुनाहगार'

जिसमें राहुल गांधी को आना था। आपदा को कारण बताकर नवंबर की रैली स्थगित कर दी गई थी। मोदी की सफल रैली के बाद पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने जनवरी में बड़ी रैली करने की घोषणा की थी लेकिन इस बीच बदली परिस्थिति में उसकी नौबत भी नहीं आई।

पढ़ें, इस आश्रम में होती है भगवान से मुलाकात

मुख्यमंत्री हरीश रावत की शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से हुई मुलाकात के बाद देहरादून की रैली को हरी झंडी मिली है। बताते हैं हरीश रावत इस रैली को विशेष बनाना चाहते थे।
विज्ञापन


चूंकि उत्तराखंड में महिलाएं अहम भूमिका में हैं इसलिए इस रैली को पूरी तरह से महिलाओं को समर्पित किया जा रहा है। इसमें कांग्रेस अध्यक्षा महिलाओं से जुड़े मुद्दों और योजनाओं पर ही बोलेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें