फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: हरक सिंह रावत के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर बोले माहरा-  दोषी थे तो पहले क्यों नहीं की कार्रवाई

Thu, 08 Feb 2024 10:00 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की। उत्तराखंड से लेकर दिल्ली और चंडीगढ़ में छापा मारा।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ ईडी की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। यदि हरक सिंह दोषी थे तो उनके खिलाफ पहले कार्रवाई क्यों नहीं की गई। दो साल तक क्या करते रहे।

विज्ञापन


माहरा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के इशारे पर ईडी और सीबीआई कार्रवाई कर रही है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली में विपक्षी दलों के नेताओं पर कार्रवाई इसका उदाहरण है। हरक सिंह रावत के मामले में डेढ़ साल पहले विजिलेंस जांच की गई। इस जांच में क्या हुआ इसे सार्वजनिक किया जाए।

हरक सिंह और मजबूत नेता के रूप में उभरेंगे

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत जब तक भाजपा में थे। तब तक ठीक थे। उनके कांग्रेस में आने के बाद वह भाजपा की आंखों की किरकिरी बन गए। हरक सिंह पर लगे आरोप निराधार साबित होंगे और वे मजबूत नेता के रूप में उभरेंगे।

ये भी पढ़ें...Uniform Civil Code: भारत का पहला यूसीसी बिल उत्तराखंड विधानसभा में पास, 10 बातों के साथ जानें अब आगे क्या होगा

विज्ञापन
विज्ञापन


हरक सिंह रावत पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दी प्रतिक्रिया
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ पहले भी विजिलेंस ने भी कार्रवाई की है। जिम कार्बेट में सफारी प्रकरण और पेड़ कटान के मामले में ईडी ने हरक सिंह के ठिकानों पर छापा मारा है। जब किसी प्रकरण की जानकारी ईडी को मिलती है तो उसके आधार पर कार्रवाई करती है। मुझे लगता है आने वाले समय में बहुत सी चीजें स्पष्ट होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्पष्ट कहा है कि भ्रष्टाचार किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें