सरकारी भवनों की दीवारों पर कांग्रेस के नारों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को परेशान कर दिया है। इस संबंध में पार्टी की ओर से मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी को पूर्व में पत्र भेजा जा चुका है। लेकिन किशोर ने एक बार फिर दोहराया है कि वॉल पेंटिंग में पार्टी का कोई हाथ नहीं है।
बता दें कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग की ओर से सभी राजनीतिक दलों व संगठनों को लोगों को हिदायत जारी हुई है कि वे बगैर इजाजत भवनों की दीवारों पर वाल पेंटिंग या पोस्टर बाजी न करें।
इस संबंध में मुख्य निर्वाचन आयोग की ओर से दिशा-निर्देश जारी हो गए हैं। साथ ही सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी हुए हैं कि वे ऐसे मामलों में नियमसम्मत एक्शन लें।