फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने विधायकों को संयम सिखाए कांग्रेस : चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान प्रश्नकाल हमेशा कांग्रेसी विधायकों के अमर्यादित और गैर जरूरी हो हल्ला के चलते अधिकतर नहीं हो पाया है। इसलिए कांग्रेस को अपने विधायकों को संयम का पाठ सिखाने की जरूरत है।
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि वह प्रश्न काल में सीएम के होने को जरूरी बता रहे हैं, लेकिन बेहतर यह होता कि वह कांग्रेस के विधायकों को प्रश्न काल निर्बाध रूप से चलाने की बात कहते। उन्होंने कहा कि सदन को चलाने के लिए विपक्षी विधायकों की भी जिम्मेदारी होती है। अब तक सत्र में वह इसे दिखाने में असफल ही रहे हैं। सत्र में प्रश्नकाल अहम होता है, जिसमें जनता के सवाल सरकार से पूछे जाते हैं, लेकिन कांग्रेसी विधायक जिस तरह से प्रश्न काल का बहिष्कार करते रहे हैं, वह जनता से सरासर धोखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें