फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Murder Case: कांग्रेस ने चिट्ठी भेजकर हत्याकांड से जुड़े पूछे पांच सवाल, चौपाल से की कार्यक्रम की शुरुआत

Wed, 12 Apr 2023 10:41 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट

सार

कांग्रेस की ओर से चिट्ठियों में सीएम और पीएम को पोस्टकार्ड भेजकर उनसे सवाल पूछे जा रहे हैं। कहा कि अंकिता भंडारी की हत्या मामले में कांग्रेस ने पूछा है कि क्या कोई वीआईपी घटना वाली रात रिजॉर्ट में आने वाला था। रिजॉर्ट को बुलडोजर से क्यों तोड़ा गया। रिजॉर्ट में आग किसने लगाई।
विज्ञापन
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने जय भारत सत्याग्रह के तहत भोगपुर में चौपाल लगाकर चिट्ठी कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए अंकिता हत्याकांड से जुड़े पांच सवाल सरकार से पूछे हैं। चौपाल में परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने बताया कि सत्याग्रह अभियान में महीने भर चिट्ठी कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन


मोहित ने बताया कि चिट्ठियों में सीएम और पीएम को पोस्टकार्ड भेजकर उनसे सवाल पूछे जा रहे हैं। कहा कि अंकिता भंडारी की हत्या मामले में कांग्रेस ने पूछा है कि क्या कोई वीआईपी घटना वाली रात रिजॉर्ट में आने वाला था। रिजॉर्ट को बुलडोजर से क्यों तोड़ा गया। रिजॉर्ट में आग किसने लगाई।

ये भी पढ़ें...Dehradun Youth Murder:  नशा मुक्ति केंद्र में दिखीं बहुत सी बातें रहस्यमय, धोखे में रखने के पूरे इंतजाम

पुलिस की अभिरक्षा में होने के बावजूद रिजॉर्ट में आवागमन कैसे हो रहा था। सरकार इस मामले की जांच सीबीआई से क्यों नहीं करवा रही है। यहां चौपाल में डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, तेजपाल सिंह मोंटी, सुरेंद्र सिंह, हरीश शर्मा, पूरन सिंह, सतनाम सिंह, मदनजीत सिंह, गुरविंदर, शुभम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें