फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका, गिरा एक और विकेट

Tue, 29 Apr 2014 12:15 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत की देखा देखी भाजपा ने भी अपना कुनबा बढ़ाने का अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


देहरादून जिला पंचायत के अध्यक्ष रहे और मौजूदा समय में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रामशरण नौटियाल सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए है। प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

पढ़ें, उत्तराखंड के चुनावी दंगल में दिल्ली से पहुंचा कालाधन!

भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर सुबह से ही गहमा गहमी थी। पहले प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत पहुंचे और इसके कुछ ही देर बाद कांग्रेसी दिग्गज रामशरण नौटियाल अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन

तीरथ सिंह रावत ने की घोषणा

नौटियाल चकराता बेल्ट के रहने वाले है। तत्काल ही प्रेस कॉन्फ्रेंस चालू हो गई और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने नौटियाल को भाजपा में शामिल करने की घोषणा की।

पढ़ें, होटल में ले जाकर नाबालिग बेटी को बनाया हवस का ‌शिकार

उनके साथ सहसपुर से पूर्व ब्लॉक प्रमुख विपिन कुमार समेत सैकडों समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ली। इनमें ज्यादातर विभिन्न पंचायतों के निर्वाचित या पूर्व प्रतिनिधि शामिल थे।

नौटियाल इस समय प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त थे। इससे पहले नौटियाल देहरादून नगर पंचायत के अध्यक्ष भी रहे है। तीरथ सिंह रावत ने कहा कि नौटियाल के आने से टिहरी सीट पर भाजपा को मजबूती मिलेगी।

भाजपा में अनुशासन है : नौटियाल

भाजपा में शामिल हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रामशरण नौटियाल ने कहा कि कांग्रेस में एक के बाद दूसरे नेता को ठिकाने लगाने की संस्कृति विकसित हो गई है।

पढ़ें, चुनावी दंगल में मोदी की सुरक्षा करेगी गुजराती टीम

हरीश रावत ने मुख्यमंत्री बनने के बाद पहले किशोर उपाध्याय को निपटाया, फिर विकासनगर विधायक नवप्रभात को ठिकाने लगाया और अब मुझे निपटाने की तैयारी हो रही थी।

लेकिन इससे पहले ही मैंने कांग्रेस छोड़ने का फैसला कर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा में अनुशासन है, लोकतंत्र है इसलिए मैंने भाजपा का विकल्प चुना।
विज्ञापन

भाजपा ने फिर की मुन्ना की अनदेखी

भाजपा में रामशरण नौटियाल को शामिल करने के बाद की परिस्थितियां काबिलेगौर होंगी। नौटियाल का गांव क्यारी कालसी ब्लॉक में आता है।

पढ़ें, इन मुख्यमंत्रियों को है बस मोदी लहर की आस

विशेष बात यह है कि यह गांव मुन्ना सिंह चौहान के गांव से मिलता हुआ है और चौहान को नौटियाल के भाजपा में आने की खबर मीडिया से मिली। अब भविष्य का अंदाज लगाना मुश्किल है।

नौटियाल अविभाजित यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष रहे है। लेकिन जब वह अगली बार जिप सदस्य का चुनाव लड़े तो हार गए।

इसके बाद उन्होंने 2002 में विकासनगर विधानसभा सीट से बतौर निर्दलीय मैदान में उतरे लेकिन जीत नसीब नहीं हुई।
किसी जमाने में कांग्रेसी दिग्गज रहे कैप्टन सतीश शर्मा के नजदीकी रहे नौटियाल ने आज समर्थकों के साथ भाजपा ज्वाइन की।

लेकिन जहां उन्हें खुद को साबित करना है वहां तो पहले ही मुन्ना सिंह चौहान जैसे कद्दावर सालों से नए मानदंड स्थापित करते चले आ रहे है।

पढ़ें, देहरादून में बाबा रामदेव पर दर्ज हुआ मुकदमा

वैसे भी रामशरण नौटियाल के भाजपा में शामिल किए जाने की अधिकृत जानकारी मुन्ना को नहीं होने से पार्टी के समन्वय की पोल भी खोल रही है।

ऐसी स्थिति में पार्टी नेता की अनदेखी करना भारी पड़ सकता है जब उसी नेता पर मोदी की 29 अप्रैल की रैली में भीड़ जुटाने का दरोमदार है।

नौटियाल के भाजपा में शामिल होने की जानकारी मुझे मीडिया से मिली। मैं उनका स्वागत करता हूं और उनके आने से पार्टी को फायदा मिलेगा ऐसी मुझे उम्मीद है।
- मुन्ना सिंह चौहान, पूर्व विधायक व भाजपा नेता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें