फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस में अंदरूनी 'गैंगवार'

Mon, 09 Mar 2015 10:54 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड से राज्य सभा के उम्मीदवार का फैसला इस बार भी कांग्रेस अंतिम समय में ही करेगी। रविवार देर शाम तक भी कयासबाजी का दौर जारी था।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय दिल्ली में डेरा डाले हुए है। हालांकि कुछ कांग्रेसी नेताओं के मुताबिक खुद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भी इस दौड़ में शामिल हैं पर किशोर ने इससे साफ इंकार किया। किशोर के मुताबिक सूची हाईकमान के पास है और फैसला भी हाईकमान को ही करना है।

मनोरमा शर्मा डोबरियाल के निधन की वजह से खाली हुई राज्य सभा की सीट को भरने के लिए कांग्रेस को खासी अंदरूनी धड़ेबाजी और लॉबिंग का सामना करना पड़ रहा है। संगठन सूत्रों के मुताबिक हाईकमान को करीब 20 नाम भेजे गए हैं।
विज्ञापन


ऐसे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दावेदारों को तैयारी करने के लिए भी नहीं कह पा रहे हैं। दूसरी ओर भाजपा के मैदान में न उतरने और कांग्रेस के पास संख्याबल अधिक होने केकारण भी पार्टी प्रत्याशी की जीत तय है। ऐसे में पार्टी प्रत्याशी बनने को लेकर भी कांग्रेस में खासा पसीना बहाया जा रहा है।

पिछले कुछ समय से किशोर का नाम भी तेजी से उभरा था। किशोर के लगातार दिल्ली में डेरा डाल कर रहने से भी इस धारणा को बल मिला था। पर अब खुद किशोर इस बात से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


किशोर के मुताबिक वे इस दौड़ में नहीं हैं। रविवार को भी राज्य सभा का उम्मीदवार घोषित न होने से यह तय है कि कांग्रेस अब अंतिम समय में ही उम्मीदवार घोषित कर पाएगी।

नामांकन के लिए दस मार्च तक का समय तय है। ऐसे में नामांकन दाखिल कराने केलिए तैयारी करने देने केलिए भी कांग्रेस को सोमवार तक नाम घोषित करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें