- 10 दिवसीय प्रशिक्षण 13 जनवरी से शुरु होगा
देहरादून। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप के मुताबिक कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों को 13 जनवरी से कुरुक्षेत्र हरियाणा में दस दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उत्तराखंड और हरियाणा के जिलाध्यक्षों के इस प्रशिक्षण में कांग्रेस की विचारधारा, संगठन की मजबूती, भविष्य की चुनौतियों आदि के बारे में बताया जाएगा। धीरेंद्र प्रताप के मुताबिक प्रशिक्षण शिविर के आयोजन का दायित्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षण विभाग को सौंपा गया है। ब्यूरो