फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अंडर-14 लंबी कूद में आयुष ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। चीलियो स्थित अशोक आश्रम हाई स्कूल में आयोजित की गई लांघा न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 वर्ग की लंबी कूद में आयुष ने बाजी मारी। आदित्य को दूसरा व अमन को तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग में कृति चौहान प्रथम, सृष्टी द्वितीय व मानसी तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-19 बालिका वर्ग लंबी कूद में नेहा प्रथम, संध्या द्वितीय व सृष्टि को तीसरा स्थान मिला। अंडर-14 बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में लांघा टीम प्रथम और कटापत्थर की टीम दूसरे स्थान पर रही। बालिका वर्ग में अशोक आश्रम प्रथम व कटापत्थर की टीम दूसरे स्थान पर रही। अंडर-19 बालक वर्ग कबड्डी में लांघा प्रथम व कटापत्थर दूसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में अशोक आश्रम पहले व लांघा की टीम दूसरे स्थान पर रही। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन कटापत्थर राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रदीप नंद पंत व ऋतु भट्ट ने किया। इस अवसर पर मोहन प्रसाद मिश्रा, नारायण दत्त शर्मा, जयदेव सिंह रावत, गोविंद सिंह चौहान, अजय गिरी, कपिल चावला, मनीष कुमार, राहुल बहुगुणा, गंभीर शर्मा, दिनेश कुमार, मुकेश वर्मा, प्रीति बिष्ट, संतोष कंडवाल, ऊषा रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें