फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: राजभवन कूच करने पहुंचे कांग्रेसी, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका, झड़प के दौरान बेहश हुए करन माहरा

Wed, 18 Dec 2024 02:50 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

राजभवन कूच करने पहुंचे कांग्रेसियों को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक लिया। पुलिस से झड़प के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा बेहोश हो गए।
विज्ञापन
राजभवन कूच के दौरान करन माहरा हुए बेहोश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विभिन्न मुद्दों को लेकर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता राजभवन कूच करने पहुंचे। कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा के साथ प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित प्रमुख नेताओं के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से बड़ी संख्या में राजभवन के लिए कूच करने जाते कांग्रेसियों की पुलिस से तीखी झड़प हुई। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा बेहोश हो गए। 

विज्ञापन


पुलिस ने हाथी बड़कला बैरियर के पास राज भवन के लिए निकले कांग्रेसियों को बैरिकेडिंग कर रोक लिया। इस दौरान कांग्रेसी पहले बैरियर पारकर अंतिम बैरियर तक पहुंच गए। यहां पुलिस के साथ कांग्रेसियों की तीखी झड़प हुई।

ये भी पढ़ें...Dehradun:  मेरे बॉयफ्रेंड से गुलु गुलु करेगी...जब प्रेमी को लेकर बीच सड़क पर ही आपस में भिड़ी दो लड़कियां
विज्ञापन
विज्ञापन


बल प्रयोग कर कांग्रेसियों को पुलिस अंतिम बैरियर से हटाया। पुलिस जब मुख्य बैरियर से कांग्रेसियों हटा रही थी तभी करन माहरा बेहोश हो गए। कांग्रेसियों ने उनपर पानी के छींटे डाले। करीब पांच मिनट बाद उन्हें होश आया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें