फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी के खौफ से कांग्रेस ने करवाए धमाके'

Sun, 27 Oct 2013 09:40 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी की पटना रैली और पटना में हुए धमाकों का इम्पैक्ट हरिद्वार में देखने को मिला, धमाके तो पटना में ही हुए लेकिन हिल हरिद्वार भी गया।
विज्ञापन


युवा नेता पंकज चौधरी ने कहा कि मोदी की रैली में हुए बम धमाके एक षड़यंत्र के तहत हुए हैं, लेकिन भाजपा इससे डरने वाली नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बम धमाकों की कड़ी निंदा की।

पढें, 'मोदी और राहुल उड़ा रहे देश का मजाक'

मोदी के मिशन को सफल बनाने में जुटे कार्यकर्ता
भाजपा जिलाध्यक्ष अमन त्यागी ने कहा कि देश में आज महंगाई, आतंकवाद, भ्रष्टाचार तेजी के साथ बढ़ रहा है। जनता पूरी तरह कांग्रेस से त्रस्त हो चुकी है।

पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मोदी को पीएम बनाए जाने के लिए कार्यकर्ता जुट जाएं। युवा नेता सहजिला सदस्यता प्रमुख मनीष वर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर तक भाजपा की नीतियों को पहुंचाने के लिए जुट जाएं।
विज्ञापन


पढें, लव एक्सप्रेसः हम दोनों दो प्रेमी शर्ते तोड़ चले

जिससे पार्टी मिशन 2014 को फतह करने में सफल हो। इस मौके पर मोहित रावत, संदीप सैनी, पंकज, अमन चौधरी, शिवम त्यागी, प्रियव्रत, टिंकू, अमन सैनी आदि मौजूद रहे।

पढें, 'कहीं से भी रामदेव के भाई को ढूंढ कर लाओ'

बिहार के मुख्यमंत्री का पुतला फुंका
वहीं दूसरी ओर रविवार को भाजयूमो कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार का पुतला फुंकते हुए नारेबाजी की। जिला उपाध्यक्ष  नरेश शर्मा ने कहा कि सभी राजनीतिक दल मोदी से घबराए हुए है। जिसके कारण वे लगातार अर्नगल बयानबाजी कर रहे है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में हुए बम धमाकों लिए बिहार सरकार और कांग्रेस जिम्मेदार है।
विज्ञापन


पढें, बारूद के ढ़ेर पर राजधानी, चिंगारी बुझाने को नहीं पानी!

बम धमाके इनकी शह पर ही हुए है। मंडल अध्यक्ष किशन बजाज ने कहा कि बिहार सरकार का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है। इस अवसर पर राहुल शर्मा, अतुल चौहान, अभिषेक गौड़, अश्वनि पाल, रोहित शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें