अग्निवीर भर्ती योजना को लेकर कांग्रेस ने एक बार सरकार को घेरने की कोशिश की। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए अग्निवीर योजना को समाप्त करने की मांग की।
अग्निवीर भर्ती योजना के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर पलटवार किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह और डॉ. हरक सिंह रावत ने योजना को लेकर अपनी आपत्ति जताई। पार्टी नेताओं ने कहा कि अग्निवीर योजना से युवाओं के भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। योजना को समाप्त करने की मांग की गई।
हरक सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड का बड़ी संख्या में परिवार सेना से जुड़ा है। कहा कि चार साल की सेवा के बाद युवाओं के सामने भविष्य को लेकर चुनौती खड़ी होती है। कांग्रेस ने अग्निवीर भर्ती के बजाय सेना में पहले की तरह स्थायी भर्ती प्रक्रिया बहाल करने की मांग की।