फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता ने पीएम मोदी और अमित शाह से मांगा जवाब, कहा भाजपा बताए कब बनेगा राम मंदिर

Fri, 08 Feb 2019 09:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
उत्तराखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना
विज्ञापन

उत्तराखंड में कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि भाजपा बताए कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कब करा रही है। 2014 के चुनाव में राम मंदिर बनाने का वादा करके ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता पाई थी।

विज्ञापन


पांच साल में एक बार भी मोदी राम लला के दर्शन को नहीं गए। चुनाव आते ही भाजपा फिर भावनाएं भड़काने के प्रयास में जुट गई है। कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत में धस्माना ने कहा कि कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के बाद से भाजपा में बेचैनी है।

यात्रा के दौरान उठाए गए सवालों का न तो मुख्यमंत्री और न ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने जवाब दिया है। अवाम को भ्रमित करने के लिए भाजपा और उससे जुडे़ संगठनाें ने उत्तराखंड में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, अब आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत देहरादून में हैं। 14 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष और दूसरे नेता राम मंदिर पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से जवाब मांग रहे हैं। शायद वो भूल रहे हैं कि भाजपा ने ही पांच साल पहले चुनाव के दौरान अयोध्या में राम मंदिर बनवाने का वायदा किया था। 

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि आपदा के पुनर्निर्माण में केंद्र सरकार की तरफ से मिले बजट को लेकर त्रिवेंद्र सरकार श्वेत पत्र जारी करे। मनमोहन सरकार ने साढ़े सात करोड़ रुपये पुनर्निर्माण में दिए थे। उस समय भाजपा ने इसे नाकाफी बताया था। उन्हाेंने दावा किया कि मोदी सरकार तो इतनी भी राशि उपलब्ध नहीं करा पाई है।

भाजपा के जितने भी नेता आ रहे है, वो उत्तराखंड की बात करने से बच रहे हैं, क्योंकि डबल इंजन की सरकार अपने वादों पर खरी नहीं उतरी है। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी, प्रदेश सचिव राजेश चमोली, महेश जोशी, सोमप्रकाश चौहान, संदीप चमोली और विकास नेगी भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें