फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता खजानचंद भाजपा में शामिल

Fri, 11 Nov 2016 09:32 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
khajan chand
विज्ञापन
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व दर्जाधारी खजानचंद गुड्डू बृहस्पतिवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। खजानचंद एनडी तिवारी सरकार में स्पेशल कंपोनेंट प्लान के उपाध्यक्ष रहे हैं। इसे भाजपा सरकार में पूर्व दर्जाधारी नरेंद्र रौतेला के पिछले दिनों कांग्रेस में जाने का जवाब माना जा रहा है।
विज्ञापन


बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में बृहस्पतिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने गंगोलीहाट (पिथौरागढ़) निवासी खजानचंद के पार्टी में शामिल करने की घोषणा की। उनके साथ समर्थक दीपक धनिक, कुंदन सिंह कनियाल, किशोर सिंह देउपा, दीपक उप्रेती, जीवन कुमार, बलवंत सिंह तंगड़िया, हरीश सिंह बोरा ने भी भाजपा के सदस्य बने। भट्ट ने कहा कि जल्द ही कुछ और बड़े नेता भाजपा में शामिल होने वाले हैं। उनके नामों की घोषणा बाद में की जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि खजानचंद के बाकी समर्थकों को परिवर्तन रैली के दौरान गंगोलीहाट में ही समारोह पूर्वक पार्टी में शामिल किया जाएगा। उन्होंने यह भी साफ किया कि खजानचंद फिलहाल विधायकी के टिकट की न सोचकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे। पूर्व दर्जाधारी खजानचंद ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत की सरकार जब से आई है, कांग्रेस में गुटबाजी बढ़ गई है। हरीश रावत निजी स्वार्थ के लिए क्षेत्रवाद की राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं।
विज्ञापन


खजानचंद ने कहा कि कांग्रेस की जनविरोधी और प्रधानमंत्री मोदी की काला धन को खत्म करने जैसी तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर वे भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, खजानदास, पूर्व कैबिनेट मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश सचिव सुनील उनियाल गामा, रतन सिंह चौहान आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें