फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस पर सवार, कांग्रेस के हारे उम्मीदवार

Wed, 13 Aug 2014 01:04 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में कांग्रेस ने 2012 में विधानसभा चुनाव हारे उम्मीदवारों में एक बार फिर आस जगा दी है। कांग्रेस चुनाव हारे उन नेताओं को भी साथ लेकर चलना चाहती है ताकि 2017 में अपने बल पर भारी बहुमत जुटाया जा सके।
विज्ञापन


बीजापुर गेस्ट हाउस में हुई हारे उम्मीदवारों की बैठक
मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और प्रदेश सहप्रभारी संजय कपूर के साथ मंगलवार को करीब 28 हारे उम्मीदवारों की बैठक बीजापुर गेस्ट हाउस में हुई।

मुख्यमंत्री के मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव में असफल रहे कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ पार्टी संगठन की मजबूती के साथ ही अन्य विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिनिधियों को सुना और फीडबैक भी लिया। बैठक में अधिकतर सदस्यों का सुझाव था, कि जब भी कोई मंत्री उनके विधानसभा क्षेत्र में आता है, तो उसकी सूचना उन्हें नहीं मिलती है और न ही वे उनसे मिलते हैं।

सरकार के कार्यो की जानकारी उन तक पहुंचे, इसकी व्यवस्था करने की उन्होंने बात रखी। कुछ सदस्यों ने क्षेत्र में अपनी अहमियत के लिए दायित्वों की मांग भी रखी।

कुछ सदस्यों ने आपत्ति जताई कि जिन विधानसभाओं में विरोधी पार्टी के नेताओं उन्हें हराया था उन्हें पार्टी में शामिल किया जा रहा है। ऐसे में पार्टी की उन नेताओं से नजदीकी ठीक नहीं है।

भाजपा के एक विधायक की पार्टी नेताओं के साथ नजदीकी
कुमाऊं से जुड़े एक उम्मीदवार ने कहा कि भाजपा के एक विधायक की पार्टी नेताओं के साथ नजदीकी स्थानीय स्तर पर मुश्किलें खड़ी करती है। अगर पार्टी को किसी को शामिल करना है तो यह तय करना होगा कि उसके ऊपर न बैठाया जाए।

एक अन्य सदस्य ने कहा कि पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ने वाले एक नेता को संगठन में अहम पद दिया गया है जो कतई ठीक नहीं है।

मुख्यमंत्री ने प्रत्याशियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि व आर्थिक स्थिति से अवगत कराया तथा इन क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिये निरन्तर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैठक में प्राप्त सुझावों पर शीघ्र अमल किया जाएगा।

उन्होंने विस्तार से योजनाओं की जानकारी दी उन्होंने कहा कि पार्टी को एक जुटता से मिली जीत का पूरे देश में संदेश गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि सभी के सहयोग से पार्टी मजबूती से जनसेवा के लिये समर्पित भाव से कार्य कर रही है। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

सह प्रभारी संजय कपूर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता व समर्पित भाव से कार्य कर प्रदेश में कांग्रेस को आगे बढ़ने का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि एकजुटता हमारी पहचान बने इसके प्रयास हो।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें