फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य सभा चुनाव के लिए चढ़ा कांग्रेस का सियासी पारा

Mon, 03 Nov 2014 01:58 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड प्रभारी अंबिका सोनी के दून पहुंचने से एक दिन पहले रविवार को कांग्रेस में सियासी पारा खासा चढ़ गया।
विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी के आगमन की तैयारी में सीएम हरीश रावत से लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भी दिन भर व्यस्त रहे। देर शाम सीएम और किशोर के बीच भी बातचीत हुई।

राजनीतिक गतिविधियों का जायजा लेंगी
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के मुताबिक प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी और सह प्रभारी संजय कपूर सोमवार को पहुंच रहे हैं। माना जा रहा है कि अंबिका सोनी प्रदेश सरकार और संगठन की राजनीतिक गतिविधियों का जायजा लेंगी।
विज्ञापन


ऐसे में प्रदेश सरकार केदारनाथ पुनर्निर्माण को प्रदेश प्रभारी के सामने शो कैश करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए बाकायदा निम पुनर्निर्माण योजना का खाका प्रदेश प्रभारी के सामने रखा जाएगा। दूसरी ओर राज्य सभा चुनाव में दावेदारी का सवाल भी कांग्रेस के सामने हैं।

सोमवार देर शाम तक खुद पूर्व सीएम विजय बहुगुणा भी दून पहुंच रहे हैं। ऐसे में बहुगुणा कैंप रविवार को भी खासा सक्रिय रहा। बताया जा रहा है कि बहुगु़णा कैंप से करीब 16 विधायक सीधे तौर पर संपर्क में हैं।

यह लॉबिंग बहुगुणा की दावेदारी को प्रदेश प्रभारी के सामने रखने के लिए भी हो सकती है और दायित्वों, संगठन में जगह पाने के लिए दबाव बनाने के लिए भी।
विज्ञापन

पीडीएफ से भी बातचीत करेंगी प्रभारी

फिलहाल इन पत्तों को खोलने से बचा जा रहा है। दो मंत्रियों के बहुगुणा के समर्थन में उतरने से यह मामला गरमा गया था। वहीं प्रदेश प्रभारी के सामने अन्य लोगों की दावेदारी को भी रखा जा सकता है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय सिर्फ इतना स्वीकार कर रहे हैं कि प्रभारी से इस मामले में बातचीत होगी।

कांग्रेस केसियासी गुणा भाग में एक कोण पीडीएफ का भी है। सूत्रों के मुताबिक अंबिका सोनी पीडीएफ के मंत्रियों से भी बातचीत करेंगी। राज्य सभा चुनाव में कांग्रेस के सामने एकजुटता को बनाए रखने की भी चुनौती है।

पीडीएफ हालांकि कांग्रेस का सहयोगी दल है पर कांग्रेस अंदरूनी हालात को देखते हुए इस दुर्ग को भी असुरक्षित छोड़ने के मूड में नही है।

पुनर्निर्माण कार्य की करेंगी समीक्षा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के मुताबिक प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी आपदा राहत कार्य और केदारनाथ मंदिर पुनर्निर्माण कार्य की समीक्षा करेंगे। अंबिका सोनी दोपहर ढाई बजे मीडिया से रूबरू होंगी।

साढ़े तीन बजे प्रदेश प्रभारी की कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक होगी। पहले तीन नवंबर को इन प्रतिनिधियों को सोनिया गांधी से मिलना था। पर देवोत्थानी एकदशी पर्व केकारण अब पांच नवंबर को मुलाकात का कार्यक्रम तय किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें