फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: राहुल गांधी की चिठ्ठी घर-घर पहुंचाएंगे कार्यकर्ता, हरीश रावत ने भाजपा पर किए तीखे प्रहार

Fri, 03 Feb 2023 01:45 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा में आयोजित पत्रकारवार्ता में पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नितियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू की है, जिसे सफल बनाना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सीएम हरीश रावत ने अल्मोड़ा पहुंचकर पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार किए। कहा देश व प्रदेश में भाजपा के शासन में विकास पूरी तरह थम गया है। देश में महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है और युवा बेरोजगारी की मार सह रहे हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: कैबिनेट मंत्रियों, सीएस और डीजीपी के लिए खरीदी जा सकेंगी 25 लाख की कारें, जानें क्यों पड़ी जरूरत
विज्ञापन


सरकार पर हमला करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि  दैनिक जरूरत का सामान महंगा हो गया है, जिससे आम जनता त्रस्त है। बावजूद इसके भाजपा सरकार विकास के झूूठे दावे कर रही है। कहा भाजपा सरकार की जनविरोधी नितियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू की है, जिसे सफल बनाना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


इस यात्रा के तहत कार्यकर्ता राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की चिठ्ठी हर घर तक पहुंचाकर लोगों को भाजपा सरकार की नीतियां बताएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें