फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल में उत्तराखंड को बेच डालेगी कांग्रेस सरकार: तीरथ

Thu, 10 Dec 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार एक साल में उत्तराखंड को बेच डालेगी। 2017 के चुनाव के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने मुख्य प्रधान सचिव राकेश शर्मा के माध्यम से प्राकृतिक संपदाओं और सरकारी जमीनों की बोली लगवानी शुरू कर दी है। राकेश शर्मा कांग्रेस के नुमाइंदे के तौर पर शासन में बैठकर मुख्यमंत्री को खुश कर रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में अराजकता, भ्रष्टाचार और घोटाले बढ़ गए हैं। कानून व्यवस्था चौपट है। अब आम आदमी तो दूर विधायक और अफसरों के घरों में डकैती पड़ रही है।

मां बहनें घरों से बाहर निकलने में डरने लगी हैं। नारी निकेतनों में लाचार महिलाएं तक सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि देहरादून स्थित नारी निकेतन प्रकरण में कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल हैं। देहरादून की तरह प्रदेश के बाकी जिलों में स्थित नारी निकेतनों में भी महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'सरकारी जमीन पर सीएम और सीएस की नजरें'

उन्होंने कहा कि आम जनता हताश और निराश है। सर्किल रेट और रजिस्ट्री शुल्क बढ़ाकर जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया गया है। सरकारी गल्ले की दुकानों में गेहूं-चावल और चीनी नहीं बंट रही है। सरकार ने इसकी क्वांटिटी ही नहीं क्वालिटी भी गिरा दी है। तीरथ सिंह ने कहा कि सरकार ने लूट मचाई है।

रानीखेत में भूमि प्रकरण हो या फिर देहरादून में चाय बागान का प्रकरण, सरकारी जमीनों पर मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रधान सचिव मुख्यमंत्री राकेश शर्मा की नजरें लगी हैं। इस दौरान प्रदीप बिष्ट, विजय मनराल, सुरेश तिवारी, प्रकाश हर्बोला और मंजू तिवारी मौजूद थी।

फिलहाल तो मैं ही हूं अध्यक्ष: तीरथ
तीरथ रावत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की चुनावी दौड़ में शामिल होने के सवाल को लेकर चुप्पी साध गए। उन्होंने कहा कि उनका कार्यकाल खत्म हो चुका है। जब तक नए अध्यक्ष की ताजपोशी नहीं होती तो वही अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि दिसंबर आखिर तक प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी की स्थिति साफ हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें