शुक्रवार शाम चार बजे के बाद देहरादून में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों की निगाहें अचानक आसमान की तरफ देखने लगीं।
बच्चे से लेकर बूढ़े तक उत्सुकता के साथ आसमान में उड़ रहे हेलीकाप्टर जैसे गुब्बारे को देखते रहे।
पहले तो किसी के समझ में नहीं आया लेकिन ग्लाइडर (गुब्बारे) में राहुल गांधी और सोनिया गांधी की तस्वीरें देखकर लोग समझ गए कि मामला चुनाव प्रचार का है।
इसके बाद तो कांग्रेस के चुनाव प्रचार और उसके नेताओं की चर्चा घर-घर होने लगी।