उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों में से 63 पर प्रत्याशियों की घोषणा करने के बाद अब कांग्रेस ने देहरादून की तीन विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं।
मंगलवार को पार्टी सूत्रों ने इनकी जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस आलाकमान ने देहरादून की रायपुर, धनौल्टी और टिहरी सीट पर प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं। लेकिन फिलहाल इन नामों की घोषणा नहीं की गई है।
कांग्रेस ने रायपुर से रजनी रावत, धनौल्टी से मनमोहन सिंह मल्ल और टिहरी सीट से नरेंद्र चंद्र रमोला को टिकट दिया जाना तय किया है। जल्द इन नामों की अधिकारिक घोषणा हो सकती है।