फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की नौंवी सूची में उत्तराखंड को मिले दो नाम

Sat, 05 Apr 2014 11:42 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस उत्तराखंड के उम्मीदवारों की घोषणा एक साथ नहीं कर सकी। शनिवार को दो वर्तमान सांसदों नैनीताल से केसी सिंह बाबा और अल्मोड़ा से प्रदीप टम्टा की उम्मीदवारी घोषित हो गई।
विज्ञापन


पौड़ी का पेंच सुलझ गया था लेकिन इस सूची में ले. जनरल गंभीर सिंह नेगी शामिल नहीं हैं। टिहरी और हरिद्वार का टिकट दो राजनीतिक परिवारों में जाना तय हो गया है।

हरिद्वार की अपनी सीट पर मुख्यमंत्री हरीश रावत की पत्नी रेणुका रावत का लड़ना तय है। टिहरी पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे साकेत बहुगुणा को पार्टी दुबारा मैदान में उतारने का मन बना चुकी है।
विज्ञापन

नेगी के नाम की नहीं हुई घोषणा

कांग्रेस की 9वीं सूची में उत्तराखंड का नंबर आया है। पार्टी में पहले दिन से जिन दो सीटों पर सहमति थी उन्हीं की घोषणा हुई है।

एक दिन पहले तक माना जा रहा था कि पौड़ी पर गंभीर सिंह नेगी की भी घोषणा हो जाएगी। नेगी के नाम पर विरोध और खंडूड़ी के आगे मजबूत उम्मीदवार की मांग ने घोषणा रोक दी है।

बताते हैं प्रदेश के नए प्रभारी राजीव शुक्ला भी चाहते हैं कि खंडूड़ी को घेरने के लिए कोई मजबूत उम्मीदवार हो।

हरक सिंह बन सकते हैं पार्टी की पसंद

राजीव शुक्ला ने शुक्रवार रात मंत्री हरक सिंह रावत से फोन पर बात की और चुनाव लड़ने को तैयार किया है। हरक सिंह ने पहले तो उन्हें भी इंकार कर दिया लेकिन पार्टी के फैसले को देखते हुए हरक सिंह मान गए हैं।

उम्मीद है अब पौड़ी सीट पर हरक सिंह रावत कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। महाराज के छोड़ने के बाद हरक सिंह ने चुनाव लड़ने की घोषणा की थी लेकिन बाद में पलट गए थे।

कांग्रेस सूत्रों की मानें तो सतपाल महाराज के पार्टी छोड़ने के बाद पार्टी ने पौड़ी सीट के लिए सर्वे कराया था। जिसमें हरक सिंह रावत का नाम सबसे अधिक लोकप्रिय था।
विज्ञापन

ट‌िहरी पर साकेत बहुगुणा के नाम पर सहमत‌ि

टिहरी सीट काफी जद्दोजह के बाद बहुगुणा परिवार के पास ही जा रही है। विजय बहुगुणा के इंकार और पार्टी के किसी अन्य उम्मीदवार का नाम नहीं सुझा पाई।

चूंकि यह फैसला विजय बहुगुणा पर ही छोड़ा गया था लिहाजा बेटे साकेत बहुगुणा पर सहमति बन गई है। हरीश रावत की पत्नी रेणुका का टिकट भी लगभग तय माना जा रहा था।

साकेत का टिकट तय होने पर बहुगुणा खेमे ने परिवारवाद का मुद्दे पर बैक गेयर लगा लिया है। उम्मीदवार है कांग्रेस शेष तीन नाम रविवार या सोमवार तक घोषित हो जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें