फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थराली उपचुनाव: डॉ. जीत राम होंगे कांग्रेस पद के उम्मीदवार, पार्टी ने किया नाम का ऐलान

Wed, 02 May 2018 10:04 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
dr. jeetram
विज्ञापन

कांग्रेस आलाकमान ने थराली विधानसभा उपचुनाव में पूर्व विधायक डॉ. जीत राम को उम्मीदवार बनाए जाने की अधिकृत घोषणा कर दी है। उपचुनाव के लिए प्रदेश संगठन की ओर से डॉ. जीत राम का नाम कांग्रेस आलाकमान को भेजा गया था। डॉ. जीत राम 10 मई को नामांकन दाखिल करेंगे।

विज्ञापन


भाजपा विधायक मगन लाल शाह के असामयिक निधन के बाद खाली हुई थराली सीट के उपचुनाव के लिए 28 मई को मतदान होना है। प्रदेश कांग्रेस पूर्व विधायक डॉ. जीत राम आर्य को अनौपचारिक रूप से अपना प्रत्याशी पहले ही घोषित कर चुकी थी। अब पार्टी आलाकमान ने भी उनके नाम को हरी झंडी दे दी है।

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पार्टी जीत राम के नाम पर पहले ही अनौपचारिक सहमति जता चुकी है। 10 मई को पार्टी प्रत्याशी का नामांकन दाखिल होगा। नामांकन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें