फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के आगे पीडब्ल्यूडी ने घुटने टेके

Thu, 22 Aug 2013 03:11 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में आईएसबीटी के पास प्रस्तावित फ्लाईओवर पर जोर-शोर से काम शुरू हो गया था, लेकिन राजनीति के चलते इस फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य बंद करवा दिया गया।
विज्ञापन


गुरुवार को पीडब्ल्यूडी ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के आगे घुटने टेक दिए। जिससे फ्लाईओवर के निर्माण का काम बंद हो गया है। आपको बता दें कि यह फ्लाईओवर कांग्रेस के शासन काल में ही पास हुआ था।

आईएसबीटी के पास प्रस्तावित यह फ्लाईओवर राजधानी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस फ्लाईओवर को लेकर किसी स्तर पर कोई अड़चन नहीं है। इसके बावजूद इस फ्लाईओवर के निर्माण कार्य को जानबूझकर रोका जा रहा है।
विज्ञापन


कांग्रेस के शासन काल में पास हुआ था फ्लाईओवर
नगर निगम चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री ने ही सात मार्च को तीन फ्लाईओवर और एक रेलवे ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया था। इनमें से महज इसी फ्लाईओवर का काम शुरू हो पाया था। दिल्ली रोड पर यातायात बढ़ने के बाद भविष्य में शहर के लिए यह फ्लाईओवर बेहद उपयोगी साबित होगा।

इसी तरह से जोगीवाला चौक, बल्लीवाला के पास बनने वाला फ्लाईओवर आज तक कागजों से बाहर नहीं निकल पाया। भंडारी बाग से रेसकोर्स के बीच बनने वाले रेलवे ओवर ब्रिज के डिजाइन में बदलाव करके इसे लटकाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें