टिकट बंटवारे से क्षुब्ध जोशीमठ ब्लाक कार्यकारिणी के करीब 25 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सामूहिक त्यागपत्र देने का निर्णय लिया। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को भेजे गए सामूहिक त्यागपत्र में पीसीसी सदस्य रामेश्वर प्रसाद थपलियाल, रमेश चंद्र सती, पूर्व पीसीसी सदस्य मोहन सिंह राणा, ब्लॉक परिवहन अध्यक्ष सुखदेव सिंह बिष्ट, अजीतपाल सिंह रावत, सुभाष डिमरी, नरेशानंद नौटियाल, सरिता नौटियाल, पूर्व सभासद वासुदेव सिंह, सुरेंद्र दीक्षित, गीता, अमित, प्रकाश सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।
कार्यकर्ताओं ने टिकट आवंटन में धांधली का आरोप लगाया है। पैनखंडा संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र सती ने अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का एलान किया है।