फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई लोगों के पसीने की कमाई हड़पने पर पंजाब के कांग्रेस विधायक सहित सात पर धोखाधड़ी का केस

Mon, 22 Oct 2018 10:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
court
विज्ञापन

ज्यादा ब्याज और लाभांश देने का झांसा देकर एक महिला समेत कई लोगों की पसीने की कमाई को हड़पने के मामले में दो चिटफंड कंपनियों, पंजाब के कांग्रेस विधायक समेत सात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


महिला ने 18 लोगों की सूची भी पुलिस को सौंपी है, जिन्होंने साढ़े छह लाख रुपये कंपनियों में जमा किए थे। कोतवाली में दर्ज मुकदमे में वार्ड नंबर आठ आजाद नगर गदरपुर निवासी अरमाना बेगम ने कहा है कि जून 2010 में जीसीए मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड और फूना कंपनी के तत्कालीन निदेशक और संचालक मंडल के सदस्यों ने फाइनेंस कंपनी से जुड़ने और कार्य करने को संपर्क किया था।

इन लोगों ने दावा किया था कि कंपनी रजिस्टर्ड है और आरबीआई के मानकों के अनुरूप है।

विज्ञापन

यशपाल और कर्मचारियों ने रुपये लौटाने से इनकार कर दिया

अरमाना ने बताया कि वह कंपनी से जुड़ी और 320 सदस्यों को भी जोड़ा था। उसने व्यक्तिगत रूप से 20 लाख रुपये उक्त दोनों कंपनियों में जमा किए थे। कुछ समय बाद जब उन लोगों ने अपना पैसा वापस मांगा तो  रुद्रपुर स्थित कंपनी शाखा प्रबंधक बठिंडा निवासी यशपाल और कर्मचारियों ने रुपये लौटाने से इनकार कर दिया। 

इनके खिलाफ 420 का मुकदमा दर्ज :  हबीब अहमद निवासी भूतबंगला रुद्रपुर, हबीब की पत्नी फिरदौस जहां, अमरजीत सिंह चीमा, गुरदीप सिंह, यशपाल सिंह, अनिल, रतन निवासी बठिंडा पंजाब, भुचो मंडी विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रीतम सिंह निवासी कोटाबाई बठिंडा (पंजाब) के खिलाफ धारा 420 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

एएसपी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में सात आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच एसएसआई कमलेश भट्ट को दी गई है। एक नामजद आरोपी प्रीतम सिंह भुजो मंडी विधानसभा क्षेत्र पंजाब में कांग्रेस के विधायक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें