फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में घमासान: पूर्व विधायक ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को ठहराया हार का जिम्मेदार, कहा- अलग-अलग लोग अपने-अपने तरीके से चला रहे थे संगठन

Thu, 17 Mar 2022 05:10 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा

सार

रणजीत रावत के बाद अब जागेश्वर के पूर्व विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने भी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मिली हार को लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को जिम्मेदारा ठहराया है। उन्होंने प्रदेश प्रभारी पर भी कांग्रेस की हार का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
गोविंद सिंह कुंजवाल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस के अंदर घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा। सल्ट से प्रत्याशी रहे रणजीत रावत के बाद अब जागेश्वर सीट से चुनाव लड़े गोविंद सिंह कुंजवाल ने भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को हार का जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस को संगठनात्मक कमजोरी के कारण हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


कुंजवाल के अनुसार चुनाव से पहले कांग्रेस ने गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया। प्रदेश अध्यक्ष तो बदल दिया गया लेकिन अन्य टीम को नहीं बदला गया। संगठन में अन्य पदों पर आसीन लोग वही थे जो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के समय में थे। कुंजवाल के अनुसार जब बदलाव होना था तो जिले स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठनात्मक ढांचे को बदला जाना चाहिए था लेकिन प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।

ये भी पढ़ें...होली 2022:  कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंची धाम पहुंचकर खेली होली, शाम तक लौटेंगे देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन


यही कांग्रेस की असली हार का कारण बना। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का संगठन पर किसी तरह का नियंत्रण नहीं था। कुंजवाल के अनुसार अलग-अलग लोग अपने अपने तरीके से संगठन को चला रहे थे। उन्होंने संगठन की मजबूती पर भी जोर नहीं दिया। कुंजवाल ने कहा कि अगर आने वाले चुनाव में कांग्रेस ने बेहतर काम करना है तो संगठन को मजबूत करना पड़ेगा और किसी भी प्रकार की गुटबाजी से दूर रहना पड़ेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें