नगर निगम में हाउस टैक्स और कामर्शियल टैक्स में छूट का आज आखिरी दिन है। शनिवार को जो लोग अपना टैक्स नहीं जमा कराएंगे, उन्हें सोमवार से जुर्माने के साथ टैक्स जमा करना होगा। वहीं, शुक्रवार को काफी संख्या में लोग टैक्स जमा कराने नगर निगम पहुंचे।
कर एवं राजस्व अधीक्षक धर्मेश पैन्युली ने बताया कि शनिवार को टैक्स में छूट का अंतिम दिन है। लोग काफी संख्या में हाउस टैक्स और कामर्शियल टैक्स जमा कर रहे हैं। अभी 20 प्रतिशत छूट के साथ ही पांच प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जा रही है, जो सोमवार से खत्म हो जाएगी।
लोगों की सहूलियत को देखते हुए टैक्स में छूट की तारीखें कई बार बढ़ाई जा चुकी हैं। बीते दिनों नगर आयुक्त के आदेश पर छूट की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तय की गई थी। उन्होंने कहा कि इसके बाद नगर निगम बकाएदारों की लिस्ट तैयार करेगा। उन्हें नोटिस भेजा जाएगा। बकाएदारों पर कार्रवाई का खाका विभाग ने तैयार कर लिया है।