फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham yatra: काम में देरी पर गढ़वाल आयुक्त सख्त, 20 अप्रैल तक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश

Wed, 12 Apr 2023 05:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार चारधाम यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने ऋषिकेश पहुंचे। यहां उन्होंने ब्रिडकुल की ओर से निर्माणाधीन ट्रांजिट कंपाउंड के कार्यों में लेटलतीफी पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार ने आईएसबीटी परिसर में नए ट्रांजिट कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधाओं के लिए मौजूदा व्यवस्थाओं को परखा और आगामी 20 अप्रैल तक सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


मंगलवार को गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार चारधाम यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने ऋषिकेश पहुंचे। यहां उन्होंने ब्रिडकुल की ओर से निर्माणाधीन ट्रांजिट कंपाउंड के कार्यों में लेटलतीफी पर नाराजगी जताई। उन्होंने ट्रांजिट कैंप परिसर में आगामी 20 अप्रैल तक पार्किंग टाइल्स, वाटर कूलर, यात्री शेड आदि तैयार करने के निर्देश दिए। गढ़वाल आयुक्त ने बताया कि चारधाम यात्रा को लेकर आईएसबीटी परिसर में लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। यात्रा के ऑनलाइन पंजीकरण जारी है। ऑफलाइन पंजीकरण के लिए भी काउंटर खोल दिया है।

आयुक्त ने कहा 20 अप्रैल से यात्रियों के आने पर ऑफलाइन पंजीकरण भी शुरू कर दिया जाएगा। बताया कि यात्रा के दौरान ट्रांजिट कैंप में छह बेड का मेडिकल सेटअप लगाया जाएगा। उसमें चिकित्सकों सहित अन्य स्टाफ की तैनाती की जाएगी। इस मौके पर एंबुलेंस की व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी। वहीं, आवश्यकता पड़ने पर हेल्थ एटीएम भी लगाए जाएंगे। बताया कि यात्रा के दौरान अतिक्रमण को हटाने के लिए राजस्व, नगर निगम और पुलिस विभाग की टीम बनाकर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन


बताया कि आगामी 13 अप्रैल को होने वाली बैठक में अंतिम बिंदुओं पर चर्चा कर अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। इस मौके पर एसडीएम सौरभ असवाल, तहसीलदार डॉ. अमृता शर्मा, पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, अरविंद श्रीवास्तव आदि अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें