देहरादून में घर पाने का यदि सपना देख रहे हैं, तो आपकी यह मुराद पूरी हो सकती है। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने ट्रांसपोर्ट नगर व सहस्त्रधारा स्थित हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए घर चाह रखने वालों से आवेदन मांगे हैं। बड़ी संख्या में पहुंच रहे इन आवेदनों में से किस्मत वालों को आशियाना मयस्सर हो पाएगा।
दरअसल, प्राधिकरण लॉटरी पद्धति से फ्लैट्स का आवंटन करेगा। हाउसिंग प्रोजेक्ट में एलआईजी फ्लैट की बुकिंग की आखिरी तिथि 19 फरवरी है। प्राधिकरण के दोनों ही परियोजनाओं में कुल 224 फ्लैट हैं। 20 जनवरी से दोनों ही परियोजनाओं में फ्लैट की बुकिंग खोली गई है। 19 फरवरी आखिरी तारीख है। एमडीडीए के मुताबिक फ्लैट के प्रति काफी लोगों ने रुचि दिखाई है।
एक हजार से अधिक लोगों ने आवेदन पत्र खरीदे हैं। जनसंपर्क अधिकारी संजीवन सूंठा के मुताबिक आवेदन पत्र जमा करने के साथ दो लाख रुपये का ड्राफ्ट लगाना है। ड्राफ्ट सचिव मसूरी देहरादून प्राधिकरण के नाम बनाया जाना है। पीआरओ के मुताबिक अगर कोई प्रपत्र जो कि आवेदन के साथ देना है, यदि तैयार नहीं है तो प्रपत्रों को आवंटन से पूर्व प्राधिकरण
कार्यालय में जमा कराया जा सकता है।