फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गणतंत्र दिवस से पहले परेड मैदान का निर्माण कार्य पूरा कराए अधिकारी

विज्ञापन
जिलाधिकारी सोनिका, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के साथ परेड ग्राउंड का निरीक्षण करते मेयर सुनील उनिया? - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
देहरादून। स्मार्ट सिटी एडवाइजरी फोरम की 23वीं बैठक में परेड ग्राउंड मेें कराए जा रहे तमाम निर्माण कार्य गणतंत्र दिवस से पहले पूरे करने पर जोर दिया गया। सदस्यों ने स्मार्ट रोड, सीवरेज लाइनों के निर्माण की धीमी प्रगति पर भी गहरी नाराजगी जतायी।
विज्ञापन

मेयर सुनील उनियाल गामा की अध्यक्षता में माडर्न दून लाइब्रेरी सभागार में हुई बैठक में परियोजना सीईओ एवं जिलाधिकारी सोनिका ने तमाम योजनाओं की जानकारी दी। विधायक खजानदास ने कहा कि पलटन बाजार में घंटाघर से कोतवाली तक बिछाई गई टाइल्स सड़क धंस जाने से जगह-जगह खराब हो गई हैं। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यहां तारकोल की सड़क बनायी जाए।
अधिकारियों ने बताया कि नए छज्जों का निर्माण मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। परेड मैदान में वीआईपी स्टेज का निर्माण जारी है। सीवरेज की प्रस्तावित तीन योजनाओं में दो को पूरा कर लिया गया है। ड्रेनेज से जुड़े निर्माण कार्यों के तहत प्रस्तावित तीन कार्यों में से दो कार्यों के लिए निविदा आमंत्रित कर ली गई है। जल्द ही निर्माण कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

ग्रीन बिल्डिंग परियोजना के लिए परिवहन निगम की हरिद्वार रोड स्थित कार्यशाला की जमीन का अधिग्रहण किया गया है। कार्यशाला की पुरानी संरचनाओं को हटाया जा रहा है। बैठक में विधायक उमेश शर्मा काऊ, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्याम सिंह राणा, महाप्रबंधक जगमोहन चौहान के अलावा पीडब्ल्यूडी, पेयजल निगम, नगर निगम, यूपीसीएल, जल संस्थान, परिवहन विभाग, पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें